फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पांच अगस्त से भिवानी-प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन सेवा की होगी शुरुआत

Thu, 27 Jul 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी से प्रयागराज जाते वक्त यह गाड़ी सुबह 9:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 9:40 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होकर दोपहर बाद 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी से कानपुर के बीच संचालित कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज तक विस्तार दिया गया है। पांच अगस्त से भिवानी से प्रयागराज तक रेल सेवा की शुरुआत की जाएगी। रेलवे ने भिवानी से कानपुर के बीच संचालित 14723/ 24 कालिंदी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रयागराज के बीच व संचालित 14116/15 एक्सप्रेस गाड़ियों को मिलाकर 14118/17 भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस को शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

इस फैसले से प्रयागराज में त्रिवेणी संगम स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। रेलवे से संबंधित सलाहकार एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य अनुज वशिष्ठ पिछले कई दिनों से भिवानी-प्रयागराज के बीच रेल संचालन का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने अनेक बार सांसद अरविंद शर्मा के साथ रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री से भी मुलाकात की।

 

सार्थक प्रयास बेहतर परिणाम लेकर आए और भिवानी-प्रयागराज के बीच सीधी रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त हो गया। भिवानी से प्रयागराज जाते वक्त यह गाड़ी सुबह 9:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 9:40 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होकर दोपहर बाद 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

 

प्रयागराज से यह गाड़ी दोपहर बाद 15:50 बजे भिवानी के लिए रवाना होगी और शाम 6:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचकर 6:30 बजे भिवानी के लिए रवाना होगी। इस गाड़ी में 21 एलएचबी कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें