बैठक में मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते भवानी प्रताप।
भिवानी। रेल अंडरपास महापंचायत जीतुवाला के बैनर तले लाइन पार क्षेत्र के लोगों की बैठक दिनोद रोड 27 फुटा चौक स्थित संदीप यादव के कार्यालय में हई। बैठक में नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप एवं विधायक के बेटे अमन सर्राफ ने शिरकत की। महापंचायत संयोजक रोहताश वर्मा, सचिव अशोक कौशिक व मीडिया प्रभारी शिवकुमार गोठवाल ने दी।
भवानी प्रताप ने कहा कि दो माह बाद दिनोद रोड निर्माण का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर वार्ड-18 के पार्षद अनिल कुमार, वार्ड-19 के पार्षद शिवकुमार गोठवाल, अधिवक्ता राकेश पंवार, महापंचायत प्रधान लाला पहलवान ने दिनोद रोड 27 फुटा चौक पर दिनोद रोड एवं सेवा नगर रोड का निर्माण करवाने, जीतूवाला ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र पूरा करवाने सहित अन्य मांगों से चेयपर्सन प्रतिनिधि एवं अमन सर्राफ को अवगत करवाया।
संयोजक रोहताश वर्मा ने बताया कि रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने पुल पर से आवागमन 31 मार्च 2024 तक चालू करवाने का आश्वासन दिया है। ओवरब्रिज निर्माण के चलते दिनोद रोड पर आवागमन करीब तीन वर्षों से बंद है। ऐसे में इस रोड का निर्माण कार्य पुल चालू होने से पहले करवाने में आमजन को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर महापंचायत प्रधान लाला पहलवान, बलजीत सिंह गिल, कैप्टन राजेंद्र सिंह जांगड़ा, मास्टर सतबीर सिंह श्योराण, कुलदीप सिंह तंवर, रमेश वर्मा, रोहतास वर्मा, अशोक यादव पूर्व प्रधान, अशोक कौशिक मौजूद रहे।