भिवानी। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को हलका बवानीखेड़ा के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित जजपा की स्थापना दिवस रैली का निमंत्रण देंगे। हलका अध्यक्ष अजमेर मुंढाल व जिला प्रवक्ता राजू मेहरा ने बताया कि चौटाला सुबह 10 बजे से शाम तक दर्जनों कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके दौरे की शुरुआत भैणी ठाकरान से होगी। इसके बाद कुंगड़, बलियाली, सुई, पपोसा, जमालपुर, बोहल, रतेरा, बड़सी और सज्जनपुर सहित विभिन्न गांवों में जनसभाओं व चाय-पानी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बड़सी में शाम 4 बजे अमित ओला पार्षद द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान ग्रामीणों को महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचने का न्योता दिया जाएगा