फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास: 39 गांवों में 15 दिन बाद जगमग हो उठेंगी फिरनी, दस दिन बाद 35 गांवों में शुरू होगा काम

Tue, 22 Oct 2024 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव चांग की फिरनी। 
विज्ञापन
भिवानी। नई सरकार बनने के बाद अब गांवों में विकास के काम भी जल्द पूरे होंगे। भिवानी जिले के 39 गांवों की फिरनी आने वाले 15 दिन बाद जगमग हो उठेंगी, क्योंकि इनके अंदर फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिले के 35 गांवों में द्वितीय फेज के तहत फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी दस दिन बाद आरंभ हो जाएगा। पंचायती राज तकनीकी विंग की तरफ से फिरनी की स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं।
पंचायती राज विभाग द्वारा भिवानी जिले में दो चरणों में 74 गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मंजूरी दी गई थी। इसमें प्रथम चरण में 39 गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम करीब तीन माह पहले शुरू हुआ था। अब ये काम अंतिम चरण में है। करीब 15 दिन बाद अधिकांश गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए बिजली निगम से भी अलग से कनेक्शन लिया जाएगा। जबकि द्वितीय चरण के काम के लिए भी पंचायती राज तकनीकी विंग की तरफ से कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। जिसके बाद संबंधित फर्म अगले दस दिन बाद 35 गांवों की फिरनी में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू कर देगी। हालांकि हर गांव की फिरनी का अलग बजट निर्धारित किया गया है, जबकि स्ट्रीट पोल की दूरी भी तय की गई है। इन गांवों की फिरनी को इंटरलॉकिंग टाइल के जरिए पहले ही इन्हें पक्का किया जा चुका है।
इन गांवों के द्वितीय चरण में स्ट्रीट लाइट के वर्क ऑर्डर किए जारी
जिले के सात खंडों में 35 गांवों की फिरनी में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम होगा। इनमें किरावड, रतेरा, सूई, सिवाड़ा, जमालपुर द्वितीय, गोकलपुरा, सिधनवा, सुरपुराकलां, चहड़ खुर्द, सेरला, मंढाना, मानेहरू, मुंढाल खुर्द, तालू, बड़ेसरा, मिताथल, भानगढ़, हेतमपुरा, इंदीवाली, धारवानवास, ढाबढाणी, झांझडिया श्योराण, अलाउद्दीनपुर, गोठड़ा, बारवास, बडदू चैना, गरवा, कालोद, गुढा, मीठी, झुप्पाकलां, बजीणा, रिवासा, दुल्हेड़ी, ईशरवाल, आलमपुर शामिल हैं। इन गांवों में आगामी दस दिन बाद स्ट्रीट लाइट का काम शुरू होगा।
जिले के 35 गांवों की फिरनी पर 74 हजार 54 मीटर दायरे में स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। इन गांवों में 1469 स्ट्रीट पोल लगाए जाएंगे। जिन पर 67 लाख 55 हजार 911 रुपये का बजट खर्च आएगा। 90 वोल्ट की लाइट लगाई जाएंगी। आगामी दस दिनों के अंदर काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-संभव जैन कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तकनीकी विंग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें