फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रिश्वत मामले में उपायुक्त ने तहसील क्लर्क को किया निलंबित

Tue, 22 Aug 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। तहसील परिसर में शुक्रवार को रिश्वत लेने के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो मामले में सोमवार को उपायुक्त ने तहसील क्लर्क मामन राम को निलंबित कर दिया है। उपायुक्त ने भिवानी के एसडीएम को इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश जारी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बा बवानीखेड़ा की तहसील में शुक्रवार को रिश्वत मामले को लेकर तहसील परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर तीन दिन से निरंतर कमेंटस आ रहे थे। वीडियो में एक महिला आरोप लगाती है कि उसने तहसील परिसर के क्लर्क मामन को 500 रुपये किसी काम करवाने की एवज में दिए हैं। तीन दिन से इस प्रकरण की वीडियो निरंतर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। सोमवार को जिला उपायुक्त ने इस मामले में संज्ञान लिया और रिश्वत प्रकरण के आरोपी क्लर्क को निलंबित कर दिया। मामले की जांच भिवानी के उपमंडल अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा को सौंपी। वहीं, निलंबित हुए क्लर्क को लोहारू एसडीएम कार्यालय का मुख्यालय अलाॅट किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें