फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कर्मचारियों ने की एलटीसी का बजट जारी करने की मांग

Wed, 18 Dec 2024 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। सरकार समय रहते प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को अविलंब एलटीसी का बजट जारी करे। यह बात हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा सयुंक्त कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता व तोशाम ब्रांच के प्रधान कर्ण सिंह लाम्बा, ब्रांच सचिव संदीप, खजांची धर्मबीर जांगडा, वरिष्ठ उपप्रधान हनुमान व उप प्रधान उमेद सिंह ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को हर चार वर्ष में एक बार देश-विदेश में घूमने के लिए एलटीसी दी जाती है। ब्लॉक ईयर 2020-23 में हजारों कर्मचारियों की एलटीसी नहीं मिल पाई थी। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने ब्लॉक ईयर एक वर्ष के लिए बढ़ाते हुए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 घोषित कर दी थी। दिसंबर के 18 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एलटीसी का बजट जारी नहीं किया है। प्रदेश में एलटीसी के अंतर्गत एक महीने का वेतन और महंगाई भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें