फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूल के पास से शराब ठेका हटवाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावामंडी। गांव खरकड़ी के ग्रामीणों और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ने स्कूल के पास स्थित शराब ठेके को हटवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुमन ने बताया कि विद्यालय एक शिक्षा का मंदिर है, लेकिन मुख्य सड़क पर स्थित शराब ठेका असामाजिक तत्वों के लिए केंद्र बन गया है। इससे गांव मनफरा से आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में है। महिला शिक्षकों और छात्राओं के लिए इस रास्ते से गुजरना असुरक्षित हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विद्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों के पास से शराब ठेके हटाने का आदेश जारी किया है। इस अवसर पर प्रदीप, सुबेसिंह, संदीप, अनिल, अनुप, रणबीर, सुभाष और प्रवीन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें