भिवानी। पिछले 28 दिनों से ढाणा रोड लक्ष्मी नगर निवासी राष्ट्रीय जिमनास्टिक खिलाड़ी राहुल लड़वाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दर-दर भटक रहे हैं। इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से गुस्साए मृतक के परिजनों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों को लेकर 30 जून को शहर में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन को जगाने का प्रयास करने का एलान किया है।
मृतक राहुल लड़वाल के दादा दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा उन्होंने सामाजिक संगठनों से सहयोग की राह अपनाई है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 26 जून को भी शहर में प्रदर्शन कर प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 29 तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 30 जून को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मामले को लेकर ढाणा रोड स्थित पंचायती धर्मशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों को साथ लेकर शुक्रवार को उन्होंने उपायुक्त को प्रदर्शन व धरने का अल्टीमेटम पत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व पार्षद मास्टर प्रवीण, डाॅ. रहीश, डाॅ. विनोद, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र इंदौरा, सुदेश, थिलौड़, सतपाल रंगा, नितेश कायत, सोनू, सतबीर, उमेद वाल्मीकि, निखिल, सुमित मौजूद रहे।
कमेटी में ये हैं शामिल
ओमप्रकाश, राजेंद्र तंवर, सुरेश प्रजापति, सुखदेव पालुवास, सूर्यभान, अधिवक्ता सुनीता सरोहा, रवि बॉक्सर, प्यारेलाल कायत, भगवान दास कालिया, सुरेंद्र इंदौरा, शिवकुमार बोस, मनजीत नागर, राजेंद्र खुंडिया, जोगेंद्र मिर्चिया, मनदीप नागर, नरेंद्र अजीतपुर, अनिल डाबला, महेंद्र बिधनोई, मेवा सिंह खनगवाल, सुरेश सैनी आदि कमेटी में शामिल हैं।