बहादुरगढ़ के गैलेक्सी रिजॉर्ट में पंचायत मंत्री महिपाल ढांढा से मिलने पहुंचा भिवानी समेत कई जि
भिवानी। जिला पार्षद एसोसिएशन हरियाणा का प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल वीरवार को गैलेक्सी रिजॉर्ट बहादुरगढ़ में पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने उन्हें मांगपत्र सौंपा।
मंत्री ने शुक्रवार की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से बात करके जल्द मांग मानने का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर अगले बुधवार को करनाल में सीएम आवास के सामने धरना देंगे। सोमवार से चरणबद्ध तरीके से जिला परिषद कार्यालय में ताला लगाकर सरकार को चेताया जाएगा।
बैठक में कई जिलों के पार्षदों ने भाग लिया। इनमें भिवानी से प्रधान समरवीर सिंह, मोनू देवसर, रेवाड़ी से उपप्रधान सुरेंद्र माडिया, रोहतक से एडवोकेट जगबीर खत्री, उपप्रमुख अनिल हुड्डा, झज्जर से संजय जांगड़ा, पानीपत से सुरेंद्र आर्य, हिसार से कमांडेंट सत्यवीर संधू, फतेहाबाद से बिट्टू गड़वाल, भाल सिंह भट्टू कलां आदि शामिल रहे।