फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, चार माह पहले हुई थी शादी

Tue, 27 Aug 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में एक युवक का शव धर्मशाला के समीप बड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से नीचे उतारा। उसकी पहचान गांव बापोड़ा निवासी 26 वर्षीय नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा निवासी 26 वर्षीय नवीन शहर की एक मील में काम करता था। सदर पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता राजबीर ने बताया कि उसका बेटा घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार सुबह तोशाम बाईपास महासिंह पाना धर्मशाला बापोड़ा के समीप बड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। नवीन की करीब चार माह पहले ही शादी हुई थी। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी दीपक ने बताया कि मृतक के पिता राजबीर के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें