भिवानी। बिना गर्दन और अंगों के सड़ी-गली हालत में पानी के बहाव के साथ एक महिला का निर्वस्त्र शव सदर पुलिस ने गुजरानी माइनर से बरामद किया है। महिला के शव से गर्दन और हाथ, पांव गायब थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या की आशंका जताई गई है।
गुजरानी माइनर में पानी के बहाव के साथ शुक्रवार सुबह निर्वस्त्र हालत में एक महिला के शव पहुंचा देखकर सूचना कैनाल गार्ड ने गुजरानी पुलिस में दी। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एसआई सीताराम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। हालांकि पुलिस को महिला का केवल निर्वस्त्र हालत में धड़ मिला है। ऐसे में पुलिस के सामने महिला की शिनाख्त कराना भी चुनौती है। हालांकि पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों व दूसरे जिलों के पुलिस थानों से भी महिला मिसिंग के केस की डिटेल खंगालना भी शुरू कर दी है।
गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एसआई सीताराम ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल की है। इससे जुड़े मिसिंग केस खंगाले जा रहे हैं। शव की गर्दन व अन्य अंग जीवों द्वारा नोचकर खाए हुए लगते हैं, जबकि काफी पुराना शव होने से सड़ चुका है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयासों में जुटी है। संवाद