भिवानी। रणजी खिलाड़ी स्व. अमित वशिष्ठ की याद में अमित वशिष्ठ फाउंडेशन द्वारा जिला के गांव रेवाड़ीखेड़ा के ठाकुर आजाद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित करवाई गई 16 दिवसीय भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दादरी डेविल्स ने तोशाम टाइगर्स को हराकर भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग का चैंपियन बना।
मैच का शुभारंभ जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंच टॉस कर करवाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जीत भारती महाराज, श्याम खिड़वालिया, कमांडर सुनील शर्मा, नफे वाल्मीकि, मृदुल आर्य यूपी, विक्की मेहता गुरुग्राम, जितेंद्र धारेडू, राजेश बामला, सेठी धनाना, बिट्टू शर्मा, विनय कलिंगा, जोरावर अली खान, जिला पार्षद अनुवीर, दुष्यंत वशिष्ठ ने शिरकत की। इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जीवन में मनोबल के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है यदि मनोबल के दम पर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी।
फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भिवानी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच दादरी डेविल्स और तोशाम टाइगर्स के बीच खेला गया। तोशाम टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। दादरी डेविल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। सर्वाधिक अजय ने 51, मनीष ने 34 और संदीप ने 31 सर्वाधिक रन बनाए। गेंदबाजी में तोशाम टाइगर्स के कप्तान मनीष और अनुज ने दो-दो विकेट चटकाए। तोशाम टाइगर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 172 रन ही बनाए पाई। सर्वाधिक रन संजय चहल ने 70 रन बनाए। जुबेन ने 58 रन बनाए तथा दादरी डेविल्स ने 10 रनों से मैच जीत लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अजय मैन ऑफ दि मैच रहा। मैन ऑफ दि सीरीज लोहारू लायंस के विनोद कुमार रहे। जिन्हें उपहार के तौर पर स्कूटी दी गई।
प्रीमियर लीग की विजेता दादरी डेविल्स को ढ़ाई लाख रुपये की राशि से कमांडर सुनील, जीत भारती महाराज ने सम्मानित किया। रन अप तोशाम टाइगर्स की टीम को डेढ़ लाख रुपये की राशि से रमेश कितलाना, कर्मवीर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, जितेंद्र शर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर बृजपाल, दीपक, भारत, रवि, विपिन, मोहित, अनिल, रोहित, कपिश सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।