फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से मुक्ति प्रदान देता है संगीत : नरेश मेहता

Sat, 02 Mar 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में वाद्य यंत्रों पर आधारित संस्कृति कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पद्म विभूषण से अलंकृत सुभाष चंद्र घोष ने दो घंटे से भी ज्यादा समय तक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने जिला प्रशासन और अपने विभाग की तरफ से सभी अतिथियों का अभिनंदन और आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीसी नरवाल की धर्मपत्नी एवं कॉलेज से प्रो. विजेता नरवाल मुख्य रूप से भी मौजूद रहीं। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने कहा कि संगीत तनाव से मुक्ति प्रदान देता है। संगीत से मन को बड़ी शांति मिलती है, जो आज की भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत जरूरी है। संगीत और कला से भी अपनी विशेष पहचान बनाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहे ऐसे कार्यक्रम हमारी प्राचीन कला और संस्कृति को जीवंत रखने में बहुत ही सहायक हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्या विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। कला संस्कृति एवं खेल गतिविधियों को भी अपने जीवन में शामिल करें। इससे जीवन में एक तरफ जहां अनुशासन आता है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर देश और विदेश की संस्कृति-सभ्यता को जानने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं। जिला सूचना एवं संपर्क अधिकारी सिंगल ने कहा कि जिस इंसान के पास गीत-संगीत का हुनर है, वह कभी अकेला नही होता। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमित्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज स्टाफ सदस्य डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. ईशा, डॉ. सविता, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुमित्रा, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. नवनीत सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें