सीबीएलयू कैंपस में आयोजित सर्कल कबड्डी मुकाबले में एमडीयू टीम के खिलाड़ी को लपकते सीआरएस जींद ट
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन वीरवार को यूनिवर्सिटी की टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने गोंडवाना यूनिवर्सिटी को हराया। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा की कबड्डी टीम ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी को हराया। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार की कबड्डी टीम ने माधव यूनिवर्सिटी पिंडवाड़ा राजस्थान को हराया।
चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद की टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चारों कबड्डी टीमों का आपसी लीग मैच करवाया गया। इसमें चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद ने चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी को हराया और चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार को हराया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन देशभर की लगभग 15 कबड्डी टीमों ने भाग लिया। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी के नेतृत्व एवं कुल सचिव डॉ. ऋतु सिंह के मार्गदर्शन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेश मलिक के संयोजन तथा डॉ. लक्खा सिंह के सह संयोजन में खेल हुए। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन के कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुरेंद्र शर्मा, विजेंद्र सिंह, बलजीत (टीनू) संजय कुमार उपस्थित रहे।