फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर युवक को पीटा

Fri, 02 Oct 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में एक युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा गया। बेरहमी से पिटाई के बाद युवक को शहर के बाहर जुई नहर के पास फेंक दिया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। घटना बृहस्पतिवार सायं करीब सवा पांच बजे की है। दिनोद रोड तेल मिल के पास रहने वाला करीब 22 वर्षीय युवक हरिकिशन का सायं को करीब आठ-10 युवकों ने अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ता उसे गाड़ी में शहर में घुमाते रहे और पिटाई करते रहे। युवक की बेरहमी से धुनाई करने के बाद उसे दिनोद रोड नहर के पास फेंक दिया। उसने किसी तरह वहां से परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए।
विज्ञापन


घायल युवक हरिकिशन ने बताया कि उनकी कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा है। सायं करीब सवा पांच बजे वह दिनोद रोड पर अपने एक दोस्त के पास बैठा था। वहीं पर तीन-चार बुजुर्ग हुक्का पी रहे थे। तभी एक कार व कुछ मोटरसाइकिल पर आठ-10 युवक आए और आते ही मारपीट शुरू कर दी।

उसका बचाव करने आया दोस्त व बुजुर्गों को भी पीटा। वहां से मारपीट कर उसे कार में डाल लिया और शहर में घुमाते रहे और पिटते रहे। मारपीट के बाद उसे नहर के पास फेंक दिया। मामले में अस्पताल चौकी से हवलदार रमेश ने बताया कि मामला अनाजमंड़ी चौकी का है। संबंधित चौकी में सूचना दे दी है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें