फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: लाठी लेकर डटी महिलाओं ने पंजाब पुलिस को रोका, प्रेमनगर का पूर्व सरपंच हुआ फरार

Wed, 09 Aug 2023 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

लाठी लेकर डटी महिलाओं ने पंजाब पुलिस को रोका तो पूर्व सरपंच फरार हो गया। सदर पुलिस ने पंजाब पुलिस को सुरक्षित निकाला, लेकिन पंजाब की टीम बैरंग लौटी। प्रेमनगर के पूर्व सरपंच नरसिंह पर पंजाब में कंपनियों के चेक बाउंस के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेक बाउंस प्रकरण में जिला भिवानी के गांव प्रेमनगर के पूर्व सरंपच नर सिंह को गिरफ्तार करने आई पंजाब से संगरूर पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। संगरूर पुलिस टीम के आगे महिलाएं लाठी लेकर अड़ गईं। महिलाओं की पंजाब पुलिस से तीखी झड़प हो गई। इस बीच पुलिस को चकमा देकर पूर्व सरपंच फरार हो गया। सदर पुलिस की टीम पंजाब पुलिस को गांव से सुरक्षित लेकर लौट आई। पंजाब पुलिस की टीम बैरंग लौट गई।

विज्ञापन


भिवानी जिले के गांव प्रेमनगर के पूर्व सरपंच नरसिंह को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह छह बजे पंजाब के संगरूर से चार पुलिस कर्मचारियों की एक टीम गांव में आरोपी के घर गांव में दबिश दी। पूर्व सरपंच के घर पर पंजाब पुलिस को देखकर परिवार की महिलाएं लाठी लेकर गेट के आगे खड़ी हो गईं और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया।

गांव की महिलाओं ने पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी का डटकर विरोध किया और पंजाब पुलिस से ही उलझ गईं। इसका फायदा उठाकर पूर्व सरपंच अपने घर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि नर सिंह पर पंजाब के संगरूर में कई कंपनियों के नाम चेक बाउंस के मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसी को लेकर पंजाब के संगरूर की एक टीम उन्हें चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह यहां पहुंची थी। महिलाओं के विरोध के चलते टीम आरोपी को नहीं पकड़ पाई और बैरंग लौट गई।

पंजाब के संगरूर से चार पुलिस कर्मचारी गांव प्रेमनगर में पूर्व सरपंच नर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह गांव में पहुंचे थे। उसके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। उनके साथ मैं खुद वहां मौजूद था। आरोपी को बचाने के लिए वहां महिलाओं की भीड़ जुट गई। इसी दौरान आरोपी भी वहां मौके पर नहीं मिला। -रमेशचंद्र एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें