फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के जेवरात और नगदी साफ करने वाला महिला गिरोह दबोचा

Thu, 18 Feb 2016 01:02 AM IST
चरखी दादरी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बस स्टैंड परिसर से रोडवेज कर्मचारियों ने महिला जेबकतरा गिरोह की तीन सदस्यों को रंगे हाथों धर दबोचा। यह गिरोह एक छात्रा को अपना शिकार बनाने की फिराक में था। रोडवेज जीएम ने तीनों महिलाओं को सिटी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छोटा कटर, ब्लेड तीन मोबाइल फोन व पर्स आदि बरामद किए है। प्राथमिक पूछताछ में तीनों महिलाओं ने खुद को पंजाब के समाना शहर निवासी बताया है। फिलहाल महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।रोडवेेज बस स्टैंड पर महिलाओं से चेन स्नैचिंग और जेब तराशने की वारदातों को एक महिला गिरोह लगातार अंजाम दे रहा था। पिछले करीब 15 दिनों में आधा दर्जन छोटी-बड़ी वारदातों को यह गिरोह अंजाम दे चुका था। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी अपने स्तर पर इस गिरोह पर नजर रख रहे थे। बुधवार दिन के समय ये महिलाएं बस स्टैंड परिसर में घूमती देखी गई। बाद में जब यह आरोपी महिलाएं बस में चढ़ते समय एक लड़की के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश कर रही थी तभी रोडवेज कर्मियों ने इन महिलाओं को दबोच लिया तथा जीएम को घटना के बारे में अवगत कराया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में भीड़ एकत्र हो गई।इन वारदात को दिया अंजामपांच फरवरी को महिला यात्री का सोने का कड़ा छीना गया। महिला मोबाइल फोन पर बात कर रही थी तभी इस घटना को  बड़ी सफाई से अंजाम दिया गया। इसी प्रकार 13 फरवरी को गांव रानीला की एक युवती के गले सोने की चेन झपटी गई। शहर पुलिस में यह दोनो दर्ज हैं। वर्जन::::::बस स्टैंड परिसर में ऐसी चार संदिग्ध महिलाएं थी, जिनमें दो को लड़की के गले से चेन झपटते समय मौके से दबोच लिया गया। दो  अन्य संदिग्ध महिलाएं परिसर से चंपत हो गई। जीएम ने बताया कि इन आरोपी महिलाओं को  पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। धनराज कुंडू, जीएमवर्सन:पुलिस पूछताछ में तीनों महिलाओं ने खुद को पंजाब के समाना निवासी बताया है। फिलहाल पूछताछ जारी है। इसके बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें