फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : हादसा
विज्ञापन
हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग पर कोसली स्टेशन के समीप शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव श्यामनगर निवासी पूर्व सैनिक के रूप में हुई है। शुक्रवार रात दादरी जीआरपी को सूचना मिली कि कोसली के पास रेलवे ट्रेक के पास एक शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सत्यपाल ने बताया कि मृतक की पहचान कोसली के पास स्थित गांव श्यामनगर के राजेश यादव के रुप में हुई है।  उन्होंने बताया कि मृतक कोसली के एक निजी अस्पताल से उपचार करवाने के बाद घर लौट रहा था। रेलवे टैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें