फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में छात्र और शिक्षकों में हुई हाथापाई

Fri, 04 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आईटीआई में छात्र और स्टाफ सदस्यों में हाथापाई हुई और खूब हंगामा हुआ। झगड़े के बाद छात्र और तीन शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

झगड़ा सुबह करीब पौने 10 बजे आईटीआई के एक क्लास रूम में हुआ। क्लास में एक छात्र व शिक्षक के बीच हाथापाई हुई। हंगामा होने पर अन्य शिक्षक पहुंचे और दोनों को छुड़वाने लगे तो उन्हें भी चोट आई। झगड़े में घायल छात्र अमित और शिक्षक सुभाष, सुरजीत और राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल शिक्षक सुभाष ने बताया कि आईटीआई में एक छात्र व कुुछ बाहरी युवक खड़े शरारत कर रहे थे। छात्र को क्लास में जाने और युवकों को बाहर जाने के लिए कहा था। जब वह क्लास में हाजिरी ले रहे थे तो उक्त छात्र आया और अपशब्द कहने लगा। गंदी गंदी गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। टोका तो हाथापाई करने लगा। आवाज सुनकर कुछ अन्य साथी शिक्षक आए तो युवक ने उनके साथ भी धक्का मुक्की कर गिरा दिया। वहीं छात्र का आरोप है कि शिक्षकों ने उसे बेवजह बेरहमी से पीटा। मामले में टीआईटी चौकी से एएसआई संजय कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें