फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: परीक्षा देकर गुरूग्राम भाई के घर ठहरी महिला; चोरों ने बंद मकान से 30 हजार की नकदी सहित आभूषण किए चोरी

Tue, 22 Aug 2023 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी रीना ने बताया कि गत 17 अगस्त को वह संयुक्त पात्रता परीक्षा देने के लिए अपने भाई के साथ गुरुग्राम में चली गई थी। 20 अगस्त की शाम को वह गुरुग्राम से वापस लौटी थी। घर पहुंची तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के जिले के गांव जमालपुर में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना डाला। महिला सीईटी की परीक्षा देने के बाद गुरुग्राम में अपने भाई के यहां ठहर गई थी। इसी दौरान उसके बंद मकान में चोरों ने नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की वारदात की सूचना सोमवार को घर वापस लौटने के बाद लगी। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी रीना ने बताया कि गत 17 अगस्त को वह संयुक्त पात्रता परीक्षा देने के लिए अपने भाई के साथ गुरुग्राम में चली गई थी। 20 अगस्त की शाम को वह गुरुग्राम से वापस लौटी थी। घर पहुंची तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।

चोर घर के अंदर से दो सोने की चार तोले की चैन, चार जोड़ी पॉयल, तीन जोड़ी चुटकी चांदी, चांदी के सिक्के, तीन तोले का मंगलसूत्र, दो सोन के कड़े, चांदी का नारियल, 250 ग्राम की चांदी, तीन तोले के कानों के बाली, तीन पुरुष अंगूठी, 30 हजार रुपये की नकदी सहित 5100 रुपये की नोटों की माला पर हाथ साफ कर ले गए। महिला ने बंद मकान के अंदर चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें