फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की दलित छात्रा से छेड़छाड़

Wed, 11 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव छपार निवासी दलित छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर सदर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस संबंध में युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। करीब पांच रोज गांव छपार के स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि स्कूल से आते जाते समय गांव का ही युवक सोनू उसे तंग करता है। उक्त युवक उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ भी लगातार कर रहा है। पीड़िता ने बताया था कि उसके परिजन भी उक्त युवक को समझा चुके हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सोनू के खिलाफ एसएसी एसटी एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें