फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों से झड़प के बाद भी दबंग कार लेकर फरार

Fri, 30 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मोरवाला में बुधवार रात एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रमीणों ने कार का पीछा गया। मगर कार चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार को अपने कब्जे में लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इसी का फायदा उठा हुए आरोपी देर रात आकर गांव से अपनी गाड़ी लेकर चंपत हो गए। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। मृतक मोरवाला का रहने वाला था तथा हलवाई का काम करता था।
विज्ञापन

मोरवाला निवासी अमन किसी कार्य से गांव इमलोटा गया हुआ था। जब वह वापस अपने गांव के लिए निकला तो एक तेज रफ्तार कार ने अमन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमन की गर्दन शरीर से अलग हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ने गाड़ी सहित फरार होने की कोशिश की। मगर गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने व ग्रामीणों द्वारा पीछा करने के चलते वह दुर्घटना स्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर गाड़ी को छोड़कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों ने गाड़ी को खेतों में धकेलकर चारों टायरों की हवा निकाल दी और अचीना चौकी व दादरी सदर पुलिस को गाड़ी के बारे में अवगत करवा दिया। मगर पुलिस ने रात को गाड़ी को कब्जे में लेकर असमर्थता जता दी। पुलिस की लापरवाही का नतीजा ये निकाला की आरोपी चालक अपने साथियों के साथ देर रात क्षतिग्रस्त कार को दूसरी गाड़ी से टोचन कर भाग गए। गनीमत रहे कि समय रहते ग्रामीणों ने गाड़ी के नंबर नोट कर लिए वरना पुलिस तो पूरे मामले में बेबस ही नजर आई। अगर ग्रामीण गाड़ी का नंबर नोट नहीं करते तो पुलिस के पस केवल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के अलावा कोई चारा नहीं था।
वर्जन:::::
गाड़ी की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। मगर अचीना चौकी व दादरी सदर पुलिस ने रात के समय गाड़ी को कब्जे में लेकर असमर्थता जताई। जिसकी वजह से आरोपी युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जयबीर, सरपंच
वर्जन:::::
गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस गाड़ी लेकर फरार हुए आरोपियों की तलाश करने में जुुटी है। पुलिस को गाड़ी के नंबर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जय सिंह, दादरी सदर थाना प्रभारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें