फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतब दिखाते तीन बच्चे झुलसे

Wed, 11 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। उपमंडल के गांव झांवरी के पास एक निजी स्कूल के समारोह में एडवेंचर शो के दौरान हुए हादसे में तीन बच्चे झुलस गए। आग की लपटों के बीच से छलांग लगाते हुए यह हादसा हुआ। दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मंगलवार दोपहर की है। दीपावली की पूर्व संध्या पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम चल रहे थे। बच्चे एडवेंचर शो दिखा रहे थे। इसी दौरान आग की लपटों के बीच पत्थर तोड़ने का करतब दिखाना था। शुरू होने से पहले ही हादसा हो गया। हादसे में तीन बच्चे 8वीं का अमित, 11वीं का परवेज और 9वीं क्लास का रोहित चपेट में आ गया। इसके बाद आग बुझाई गई। तीनों को ही हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से अमित और रोहित को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तहसीलदार संजय बिश्नोई ने बताया कि तीन बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें