फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लड़की के परिजनों पर पीटने, जबरन जहर खिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत

Mon, 28 Nov 2022 02:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

युवक महेंद्रगढ़ जिले के जड़वा का रहने वाला था। बहल क्षेत्र के गांव वारदात हुई है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच में जुटी है। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन
मृतक आशीष का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के बहल क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक के साथ मारपीट कर जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की रविवार रात को मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक महेंद्रगढ़ जिले के गांव जड़वा का रहने वाला था, वहीं वह अपनी प्रेमिका से मिलने बहल क्षेत्र के गांव में बाइक पर आया था। फिलहाल बहल पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा रही है। 

परिजनों के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव जड़वा निवासी 20 वर्षीय आशीष 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में लगा था। उनका कहना है कि बहल क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लडक़ी से उसकी जान पहचान थी। लडक़ी की बुआ महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव में शादीशुदा है।
विज्ञापन


जहां युवक का भी आना जाना था। परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम को युवक बाइक लेकर घर से निकला था। उसके पास लडक़ी का मैसेज आया था। जिसके बाद वह उसके गांव पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया।

उसे पहले बहल ले जाया गया, जिसके बाद नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया। परिजनों को इस संबंध में सूचना मिली तो वे अस्पताल पहुंचे, जहां युवक ने उन्हें ये सारी बातें बताई थी। रविवार रात को उपचार के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया।

वहीं बहल पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र सिंह युवक की नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक के परिजनों के बयान के आधार पर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं परिजनों के अनुसार मृतक आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक बड़ी बहन है जो शादीशुदा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें