फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने आए बुजुर्ग की तहसील परिसर में मौत

Wed, 31 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में अपने बेटे और पौत्र के साथ रजिस्ट्री कराने आए 78 साल के बुजुर्ग की तहसील परिसर में तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। उनको कस्बे के निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कस्बे के तहसील परिसर में दिन के करीब 11 बजे अपने बेटे रोहताश, चुन्नी,भीम और पौत्र बंटी के साथ अपनी जमीन को नाम करवाने पहुंचे बुजुर्ग जगदीश की तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जगदीश के पौत्र बंटी ने बताया कि आज वो अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा रहे थे। अचानक उनके दादा की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनको कस्बे के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें