फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने की दो क्रेशर पर लूट

Wed, 10 Feb 2016 01:12 AM IST
तोशाम ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। सोमवार रात खानक पहाड़ी के बागनवाला जोन में स्थित दो क्रेशर इकाइयों से 73 हजार से ज्यादा की नकदी लूट ली गई। नकाबपोश चार युवक पैदल चलकर आए और क्रेशर मालिक व मुंशी के साथ मारपीट भी की गई। घटना रात के करीबन सवा दो बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।सोमवार-मंगलवार की दरमियान रात करीबन ढाई बजे दो क्रेशर इकाइयों पर 73 हजार से ज्यादा की नकदी लूट ली गई। संजय स्टोन क्रेशर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि रात को करीबन ढाई बजे मुंशी संदीप व लोडरमैन क्रेशर पर थे। करीबन ढाई बजे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए चार व्यक्ति क्रेशर पर आए। इसी समय मुंशी पेशाब करने के लिए उठा हुआ था। इन लोगों ने तुरंत क्रेशर की लाइटें बंद कर दी और एकदम से कमरे में घुस गए। इसके बाद दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इन कर्मचारियों के मोबाइल तोड़ डाले। अलमारी के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और कर्मचारियों से चाबी मांगकर उसमें 23 हजार की नगदी निकाल ली गई।मोहक स्टोन क्रेशर के मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि रात को क्रेशर पर वह स्वयं मौजूद था। करीबन दो-सवा दो बजे तीन व्यक्ति जो टोपी लगाए हुए थे और मुंह पर चद्दर थी। क्रेशर पर आकर भाव पूछा। बातचीत के दौरान जब वह मुड़ा तो पीछे से इन लोगों ने गला पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी। ये लोग हाथ में डंडे व तलवार लिए हुए थे। कमरे के अंदर ले जाकर अलमारी की चाबी मांगी। अलमारी से 50 हजार की नगदी उठा ली। ओमप्रकाश ने बताया कि उसे कमरे में बंद कर चले गए। पार्टनर को फोन किया जिसके बाद मजदूरों ने कमरा खोला। घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें