फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: चुनावी रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बबलू गुट के व्यक्ति की हत्या, पहले हो चुकी पांच हत्याएं

Wed, 16 Nov 2022 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बड़ेसरा हत्याकांड: बड़ेसरा गांव में छठी हत्या हुई है। एक गुट के पांच लोगों की पहले ही हत्या हो चुकी है। घटना की सूचना के बाद एएसपी हितेश यादव सहित बवानीखेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ ने फोर्स सहित घटनास्थल का जायजा लिया।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव बड़ेसरा में चुनावी रंजिश में बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूर्व सरपंच बबलू गुट के महेंद्र (50) की हत्या कर दी। उसके सिर में तीन गोलियां लगी हैं। उसका साथी अजीत उर्फ बालिया (45) जख्मी हो गया। उसे भी दो से तीन गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन


उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद एएसपी हितेश यादव सहित बवानीखेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ ने फोर्स सहित घटनास्थल का जायजा लिया।  

गांव बड़ेसरा में वर्ष 2017 में आरटीआई को लेकर शुरू हुए हत्याकांड में अब तक एक पक्ष के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। बुधवार को भी गांव बड़ेसरा में शाम करीब सात बजे बाइक सवार होकर आए तीन युवकों ने महेंद्र व अजीत उर्फ बालिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


महेंद्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीत को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बताई जाती है। घायल अजीत उर्फ बालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है।  वारदात के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है।

बबलू बड़ेसरा हत्याकांड में फिलहाल जेल के अंदर बंद है। मृतक बबलू का दूर का रिश्तेदार है। बड़ेसरा हत्याकांड में अब तक बबलू गुट की तरफ से दूसरे गुट के पांच लोगों की हत्या का आरोप भी है। रंजिश के चलते गांव में गोली मारकर हत्या की यह छठी वारदात सामने आई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि गोली चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें