फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani Murder: घर में सो रहे पूर्व छात्र नेता की तेजधार हथियार से हत्या, सिर पर किया गया वार

Wed, 28 Jun 2023 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बापोड़ा गांव का रहने वाला पवन कुमार (53) भिवानी में छात्र राजनीति में सक्रिय रहा है। वह गांव में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए वह अपने कमरे में चला गया। सोते समय ही उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में मंगलवार रात एक पूर्व छात्र नेता की उसके घर में घुस कर हत्या कर दी गई। परिजन सुबह उसको उठाने गए तो वह मृत मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार के वार के निशान थे और कमरे में खून बिखरा था। रात को सोते समय ही उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को किसी के घर में घुसने की कोई भनक नहीं लगी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi: जेल में रहकर गिरोह को मजबूत करता रहा लॉरेंस; सलमान को धमकी देने में भी आया नाम; पुलिस अलर्ट

बापोड़ा गांव का रहने वाला पवन कुमार (53) भिवानी में छात्र राजनीति में सक्रिय रहा है। वह गांव में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए वह अपने कमरे में चला गया। रात के समय बदमाश घर में घुसे और उसकी हत्या कर दी। सुबह पवन मृत मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उसके सिर में तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। उसको विरोध करने का मौका तक नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि पवन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन की हत्या से परिजन भी सदमे में हैं। हत्या की सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें