फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: डीसी को शिकायत देने की रंजिश, व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला, डंडों से मारपीट

Fri, 31 Mar 2023 10:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी पुलिस को दी शिकायत में गांव संडवा निवासी बदन ने बताया कि उसने पानी की निकासी के लिए डीसी को शिकायत दे रखी है। इस कारण कुछ लोग उससे रंजिश रखते है। उसी दौरान पप्पू, पप्पू की पत्नी व उसका लड़का घर पर आए और उसके साथ कुल्हाड़ी व डंडों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव संडवा में किसी मामले में डीसी को शिकायत देने से खफा कुछ लोंगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों पर दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में गांव संडवा निवासी बदन ने बताया कि उसने पानी की निकासी के लिए डीसी को शिकायत दे रखी है। इस कारण कुछ लोग उससे रंजिश रखते है। गत 28 मार्च को वह अपनी पत्नी, पौत्री के साथ अपने घर पर था। उसी दौरान पप्पू, पप्पू की पत्नी व उसका लड़का घर पर आए और उसके साथ कुल्हाड़ी व डंडों के साथ मारपीट की।

उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल को परिजनों  ने तोशाम सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें