फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर युवती ने दी जान

Wed, 03 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव छपार में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात फंदा लगाने से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है। सदर पुलिस थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि युवती बचपन से ही बीमार चली आ रही थी। वह मिरगी रोग से ग्रस्त थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि युवती दिन के समय अपने ताऊ को खाना देने गई थी। ताऊ को खाना देने के बाद जब वह घर लौटी तो उसने कमरे में लगी खूंटी से अपनी चुन्नी से फंदा लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद किसी बच्चे ने युवती को फांसी के फंदे  पर झूलते हुए देखा। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से नीचे उतारा तथा सिविल अस्पताल लेकर आए। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें