फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट में धोखाधड़ी पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 28 Jan 2016 12:27 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एचटेट 2011 में धोखाधड़ी करने के आरोप में महिला उम्मीदवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव मदनलाल की ओर से एसपी कार्यालय में शिकायत दी गई कि सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव रिढू वासी महिला सुशीला देवी ने एचटेट के लिए फर्जी कागजात का प्रयोग किया है। एसपी कार्यालय की ओर से शिकायत सिविल लाइन थाना भेजी गई। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना में महिला सुशीला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में एसएचओ बलराज सिंह ने बताया कि शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के अनुसार महिला के कागजात जिसमें मार्कशीट फर्जी बताई जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें