फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: दो युवकों से तंग आकर 10वीं कक्षा की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, ब्लैकमेल करने की देते थे धमकी

Thu, 06 Jul 2023 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव निमड़ीवाली निवासी आनंद ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। उसकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को सोमबीर नामक युवक कई दिनों से परेशान करता था और फोन पर भी ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव निमड़ीवाली में दसवीं कक्षा की छात्रा ने घर पर पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उसे पड़ोसी गांव के दो युवक काफी अर्से से परेशान करते थे। सरकारी स्कूल में छात्रा को मिले लैबलेट पर भी ब्लैकमेल करने की धमकी देकर परेशान किया करते थे। मृतका के पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतका के पिता की शिकायत पर दो युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव निमड़ीवाली निवासी आनंद ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। उसकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को सोमबीर नामक युवक कई दिनों से परेशान करता था और फोन पर भी ब्लैकमेल करता था। युवक नितिन ने भी उसकी बेटी से बात कराने के लिए परिवार की ही एक महिला के फोन पर कॉल की थी। जिस पर उसकी बेटी से बात कराने का दबाव बना रहा था। जब महिला उनके घर पहुंची तो लड़की पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक रही थी। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।

शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
पिता ने बताया वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। जिस समय बेटी ने ये कदम उठाया उस समय घर पर कोई नहीं था। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को सोमबीर स्कूल में मिले टैबलेट पर भी धमकी देकर परेशान करता था। सदर पुलिस ने लड़की के शव का वीरवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में प्रहलादगढ़ निवासी सोमबीर व नंदगांव निवासी नितिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें