फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसर में ऑटो पर हमला, दो घायल

Fri, 19 Feb 2016 01:13 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आरक्षण को लेकर लगाए जा रहे जाम अब झगड़ों का भी सबब बनने लगे है। महम (रोहतक)क्षेत्र के गांव सीसर खास में जाम स्थल के पास एक ऑटो पर हमला कर दिया गया। चालक व एक बुजुर्ग को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेम नगर गांव में लगे जाम के दौरान राहगीरों व जाम लगाने वालों में तीखी नोंक-झोंक व गाली-गलौच हुई। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की।पहला झगड़ा सिसर गांव का रहा। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे एक ऑटो से कुछ सवारियां जा रही थी तो जाम लगाने वालों ने रोका। जब चालक मोड़ने लगा तो कुछ ऑटो पर ही हमला कर दिया। चालक को चोट मारी। हमले में ऑटो पलट गया और उसमें सवार पांच-छह सवारियों को भी चोट आई। चालक दिलबाग व ऑटो में सवार एक बुजुर्ग सत्यवान को गंभीर चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां सत्यवान के सिर और पसली में गंभीर चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। मगर रोड जाम के कारण उन्हें रोहतक नहीं ले जाया जा सका। समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग इमरजेंसी में ही था। सामान्य अस्पताल चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि जाम के दौरान मारपीट में दो घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया है। मामले की सूचना संबंधित थाने में दी गई है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।प्रेम नगर में हुई तीखी नोंक झोंकप्रेम नगर में जाम लगा रहे ग्रामीणों और वहां से गुजरने का प्रयास कर रहे तिगड़ाना गांव के कुछ लोगों के बीच तीखी नोंक-झोंक व गाली-गलौच हुई। हंगामे के बाद एक पक्ष ने थाने में इसकी शिकायत की।शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी कुलवंत सिंह, संदीप तंवर, मनोज, नसीब, कृष्णपाल, प्रमोद ने बताया कि उन्हें बवानीखेड़ा जाना था। गांव प्रेमनगर के पास 50-60 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया तथा जाने से मना कर दिया। उक्त लोगों के पास हथियार व लाठियां भी थी। जब उनसे जाने की इजाजत मांगी तो उन्होंने अभ्रद व्यवहार किया और गालियां दी। तिगड़ाना गांव के ग्रामीणों ने मामले में उक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की। सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि प्रेम नगर में जाम के दौरान अभद्र व्यवहार की शिकायत आई है। जांच की जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें