फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच लेपटॉप शोरूम का शटर उखाड़ा

Fri, 26 Feb 2016 01:16 AM IST
भिवानी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में कर्फ्यू लगा है। इसके बावजूद चोरों ने चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक लेपटॉप शोरूम का शटर उखाड़ा। चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हुए। शोरूम संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस में की।बुधवार रात चोरों ने चिड़ियाघर मोड़ स्थित लिनेवो लैपटॉप शोरूम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने शोरूम का शटर उखाड़ा। मगर गनीमत रही कि पूरा शटर नहीं उखड़ा और चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हुए। चोरी प्रयास का सुबह पता लगा। शोरूम संचालक अमित कुमार ने बताया कि वह सुबह जब शोरूम पर आया तो शटर नीचे से उखड़ा हुआ था। शोरूम में लाखों के लैपटॉप थे। फिलहाल मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें