फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दुकानदार की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : LOGO
विज्ञापन
दादरी गेट कौंट रोड पर सीमेंट, सरिया की दुकान चलाने वाले दुकानदार को शनिवार सुबह बरसात के दौरान करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुकानदार की मौत पर अनेक दुकानदारों ने शोक जताया। शोक स्वरूप अनेक दुकानें भी बंद रही। मृतक दुकानदार मूल रूप से सिरसा जिले के चाहरवाला गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। दादरी गेट कौंट रोड पर निरानिया सीमेंट, सरिया की दुकान चलाने वाला दुकानदार करीब 49 वर्षीय सूरजभान एक मजदूर के साथ सुबह अपने गोदाम की छत पर गया था। दोनों देखने गए थे कि गोदाम की छत पर कहीं पानी तो नहीं भर रहा। कहीं कोई लीकेज तो नहीं, कहीं गोदाम में रखी सीमेंट खराब हो जाए। छत पर निरीक्षण के लिए पहुंचे सूरजभान को वहां से गुजर रही हाई वॉल्टेज बिजली की तारों से करंट लगा। करने लगे के कुछ समय बाद वह वहीं गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वे 30 साल पहले भिवानी आए थे। परिजन शव को अपने गांव सिरसा जिले के चाहरवाला गांव में ले गए। मामले में जैन चौक चौकी से एसआई रामधारी ने बताया कि करंट से व्यक्ति की मौत हुई है। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अनेक दुकानदार अस्पताल पहुंचे और मौत पर शोक जताया। आसपास की मार्केट बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें