फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा ऊंटों से भरा ट्रक

Sat, 06 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रोड से वीरवार देर रात सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊंटों से ठसाठस भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक के चालक और परिचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों ने ऊंटों को खरीदकर लाने की बात भी पुलिस को बताई है। वहीं, पुलिस ने सभी ऊंटों को गौशाला में छुड़वा दिया है।
विज्ञापन


वीरवार देर रात सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊंटों से भरा एक ट्रक दादरी की तरफ आ रहा है। इसी आधार पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर महेंद्रगढ़ रोड पर नाका लगा दिया। इसी दौरान पुलिस टीम को महेंद्रगढ़ की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पास आने पर जब पुलिस कर्मचारियों ने ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। इसके बाद ट्रक नाके को तोड़ते हुए आगे निकल गया। थाना प्रभारी ने तुरंत अपनी गाड़ी ट्रक के पीछे लगा दी और महज कुछ दूरी पर ट्रक को ओवरटेक कर गाड़ी रोक दी। जिसके बाद ट्रक कऱ् रोक कर चालक व परिचालक को दबोच लिया। इस दौरान ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चढ़ाए गए 16 ऊंट मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सभी ऊंटों को नई सब्जी मंडी समीप स्थित एक गौशाला में छुड़वा दिया गया है।

लोहारू से खरीदकर ले जा रहे थे मेवात
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान चालक व परिचालक ने बताया कि वीरवार को लोहारू में ऊंटों का मेला लगा हुआ था। मेले से ही उन्होंने ये 16 ऊंट खरीदें हैं। वो दोनों ट्रक में लोड कर इन्हें मेवात ले जा रहे थे। करीब एक माह पहले भी इसी ट्रक में 16 ऊंट कनीना पुलिस ने भी पकड़े थे। सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया ने करीब एक माह पहले भी गांव रामनगर के समीप से गो-तस्करी का मामला पकड़ा था। पुलिस ने ट्रक से करीब 20 गायों को मुक्त करवाकर गौशाला छुड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें