दादरी क्षेत्र के गांव में एक महिला से युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने दुष्कर्म के अलावा उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इस बारे में उसके परिवार को शिकायत की गई तो परिजनों ने कहा कि युवक पर कोई नियंत्रण नहीं है।
इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के अलावा उसके माता-पिता व भाई पर भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दादरी क्षेत्र के एक गांव में महिला से आठ अगस्त को युवक ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक जबरन उसके घर घुस आया और दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। युवक के जाने के बाद वह युवक के घर पहुंची और उसके माता-पिता व भाई को सारी बात बताई। युवक के परिजनों ने मामले में कोई कदम नहीं उठाया और कहा कि युवक उनके कहने-सुनने से बाहर है। उनकी नहीं मानता। महिला की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मामले में महिला थाना से एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक रवि पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा उसके पिता कृष्ण, माता सरती, भाई सुधीर के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश कीजा रही है।
------------
छेड़छाड़ का आरोपी जेई गिरफ्तार, कोर्ट से मिली बेल
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट से बेल भी मिल गई है।
आठ सितंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। महिला ने बोर्ड के एक जेई पर छेड़छाड़ करने, अभद्र टिप्पणी करने, अशलील हरकत करने के आरोप लगाए थे। महिला की शिकायत पर पुुलिस ने जेई के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। अब महिला थाना पुलिस ने आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट से बेल मिल गई है। मामले में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीदेवी ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी जेई सुदर्शन सैनी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट से बेल मिल गई है।
--------------
बलियाली के शनि मन्दिर में चोरी
बवानीखेड़ा। बलियाली गांव के शनि मंदिर को चोरों ने बुधवार देर रात को निशाना बनाया। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शनि मंदिर के पुजारी कल्पनाथ शुक्ला ने बताया वह रात को शनि मंदिर में ही सोया हुआ था। अल सुबह चार बजे मंदिर को खोलने के लिए उठा तो कमीज की जेब से पैसे गायब थे। मंदिर के अन्दर ग्रील खुली हुई थी। मंदिर में शनि महाराज और हनुमान की प्रतिमाओं से पैसों की माला, चढावा गायब था। जिसकी शिकायत थाना बवानी खेड़ा में दी। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि शिकायत मिल गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।