फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: चोरी के आरोपी को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस से भिड़े लोग, फायरिंग, गोली चलाते हुए वीडियो वायरल

Wed, 07 Jun 2023 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में दिल्ली पुलिस का गोली चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। कस्बे में दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस का हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस आरोपी को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली और स्थानीय पुलिस ने कस्बा बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर दो में चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए मंगलवार को दबिश दी। आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाते समय दिल्ली पुलिस से लोग उलझ गए। आरोपी पक्ष की महिलाएं विरोध जताते हुए दिल्ली पुलिस से हाथापाई पर उतर आईं।

विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दी। दिल्ली पुलिस का हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस आरोपी को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

मंगलवार दोपहर को दिल्ली पुलिस के तीन जवान बवानीखेड़ा के वार्ड दो में दबिश दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार वार्ड दो निवासी नवीन उर्फ नक्कू पर दिल्ली के रणहोला पुलिस थाना में डेबिट कार्ड बदलकर रुपये चोरी करने का केस दर्ज है। इसी मामले में पुलिस उसे पकड़ने के लिए कस्बा में स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन


जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बस्ती में दबिश दी, तो वहां के लोगों ने इसका विरोध कर दिया और पुलिस कर्मचारियों के साथ झड़प हो गई। लोग पुलिस के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। इस पर दिल्ली पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दी। दिल्ली पुलिस का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। कस्बे लोगों के विरोध के बावजूद दिल्ली पुलिस आरोपी नवीन उर्फ नक्कू को पकड़कर अपने साथ ले गई।

दिल्ली पुलिस की एक टीम कस्बा में एक आरोपी को पकड़ने के लिए मंगलवार दोपहर को आई थी। उसके साथ हमारी लोकल टीम भी सहयोग के लिए मौके पर गई थी। -श्रीभगवान, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।

बवानीखेड़ा के नवीन उर्फ नक्कू के खिलाफ रणहोला पुलिस थाना में डेबिट कार्ड बदलकर रुपये चोरी का केस दर्ज है। इसमें उसकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम बवानीखेड़ा में गई थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिजनों के साथ कहासुनी हो गई थी, लेकिन टीम उसे पकड़कर अपने साथ लाई है। हवाई फायर किए जाने की बात निराधार है। -हवलदार टेकचंद, दिल्ली पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें