फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चाचा ने बेटे संग मिलकर की भतीजे की हत्या

Thu, 05 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाढड़ा के गांव चांदवास निवासी एक युवक पर उसके चाचा ने अपने बेटे सहित मिलकर कुल्हाड़ी से हमला बोलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार (32) की उसी के चाचा सत्यवान ने अपने बेटे नीरज के साथ मिलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था और इसी को लेकर बुधवार शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तैश में आकर सत्यवान व नीरज ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। गर्दन पर हुए वार में संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके  बाद परिजनों ने मामले की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर बाढड़ा थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद दादरी डीएसपी व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। देर रात पुलिस ने मृतक के भाई सतीश के बयान दर्ज कर मृतक के चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ संबंधित  धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया  कि कि संदीप की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई है। मृतक के भाई के बयान  पर पुलिस ने चाचा व चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को  गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें