फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली हुड़दंग में घायल हुए 62 लोग

Sat, 26 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों के खेल होली में इस बार भी खूब हुड़दंग हुआ। झगड़े-फसाद इतने हुए कि दिनभर अस्पताल में घायलों का तांता लगा रहा। जिले भर में झगड़ों में घायल होकर 62 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक भीड़ होने के कारण अनेक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


फाग खेलने के दौरान लोगों में झगड़े भी खूब हुए। ढाणा रोड पर दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने जमकर पत्थर बरसाये। पत्थर लगने से कुछ घायल भी हुए। हालात ये थे कि पूरी गली व सड़क पर पत्थर ही पत्थर नजर आ रहे थे। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। बैंक कॉलोनी में भी दो पक्षों में घमासान हुआ। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोट आई। सांवड़ में हुए झगड़े में एक पक्ष से करीब 12 लोग और दूसरे पक्ष के भी चार-पांच लोगों को चोट आई।

जैन चौक चौकी क्षेत्र में हुए झगड़े में बैंक कॉलोनी वासी महिला रेखा, सुनील, गौरीलाल, पति-पत्नी सुरेश व सुनीला, सुनील, दादरी गेट पर हुए झगड़े में शिंडा, क्षमा कौर, अनिल, हनुमान गेट पर हुए झगड़े में हालु बाजार वासी विक्की, अनाजमंडी क्षेत्र में हुए झगड़े में अशोक कुमार, हनुमान जोहड़ी के पास हुए झगड़े में कृष्ण कुमार, कैप्टन क्षेत्र में हुए झगड़े में देवराला वासी अजय व अजीत, अनाजमंडी क्षेत्र में शास्त्रीनगर वासी  महाबीर, गांव हालुवास में राजेश, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में अनिल, केलंगा गांव से सोनू, सब्जीमंडी के पास हुए झगड़े में खरक वासी विनोद, मानान पाना में हुए झगड़े में राज कुमार, आनंद, पुराना बस स्टैंड पर हुए झगड़े में रवींद्र, मनोज, कोंट गांव में हुए झगड़े सिकंदर, गोविंदपुरा में अजीत, बीटीएम चौकी क्षेत्र के तहत खरकड़ी फाटक के पास युवक संदीप, नीमड़ीवाली में दिलबाग सिंह, बापोड़ा वासी नरेश, कोंट वासी जयपाल, कोंट रोड वासी जितेंद्र, पूर्णपुरा में राम सिंह, हरिपाल, दूसरे पक्ष से बिजेंद्र भरत, राजेश, शकुंतला, बबलू, बलियाली वासी सुरेंद्र व सतीश, चांग वासी सोमबीर, बौंद में सीमा, सुरेश, कमलजीत, राजेंद्र, महिपाल, सुरेंद्र, रतमा, बलवान, मंगल, राजपाल, सुशीला को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। एक साथ इतने घायल आने के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में व्यवस्थाएं कम पड़ गई। अधिकतर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तो अधिक गंभीर मरीजों को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


होली हुड़दंग में राहगीरों के कपड़े फाड़ने और नगदी छीनने वाले दबोचे
होली हुड़दंग के दौरान जैन चौक के पास और लोहड़ चौपटा में कुछ युवकों ने आने-जाने वालों को कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। नशे में धुत्त इन युवकों ने कुछ लोगों से रुपये भी छीने। बाद में जैन चौक चौकी पुलिस ने इनके खिलाफ अभियान चलाकर इन्हें खदेड़ा। एक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया।

होली खेलने के दौरान झगड़े होने के मामले सामने आए है। घायल अस्पताल में भर्ती है। संबंधित थाना चौकियों मे सूचित किया गया है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परमजीत सिंह, इंचार्ज, सामान्य अस्पताल चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें