भिवानी लघु सचिवालय में दो पक्षों के बीच मंगलवार को हुए झगड़े के दौरान एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए से एएसआई भीम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घंटाघर चौक से नांगल वासी राजीव उर्फ राजू को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया। पुलिस को मुखबरी मिली थी कि एक युवक घंटाघर पर अवैध हथियार के साथ खड़ा है। जिस पर पुलिस पार्टी ने युवक को काबू करके तलाशी ली तो उसके पास एक पिस्तौल 315 बोर व एक कारतुस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया है।