फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस शराब बेचने वाले छह काबू

Mon, 12 Sep 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन
भिवानी जिला पुलिस अभियान चलाकर शराब बेचने वाले छह लोगों को काबू किया। उनके कब्जे से 75 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


थाना शहर भिवानी पुलिस ने डाबर कॉलोनी वासी नरेन्द्र को अवैध शराब के साथ काबू किया। उसके पास से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने हनुमान ढाणी वासी रामबीर को भी 12 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। बैंक कॉलोनी वासी रामौतार भी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। जिसके पास से 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। तोशाम पुलिस के प्रधान सिपाही धर्मबीर सिंह ने संदीप गारनपुरा कला को काबू करके आरोपी से 27 बोतल शराब देशी ठेका बरामद की गई । बाढड़ा पुलिस ने रविन्द्र निवासी कारी धारणी को काबू करके 12 बोतल देशी शराब तथा धर्मपाल निवासी कारी धारनी को काबू करके 12 बोतल देशी शराब बरामद करके थाना बाढडा में आरापियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें