फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शादी, चोरी हो गए नगदी और आभूषण

Tue, 22 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
घर में बेटी की शादी है और बेटी के लिए खरीदे गए आभूषण और घर में रखी नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों का निशाना बना उत्तर प्रदेश का एक परिवार। पौधों की नर्सरी चलाकर परिवार चलाने वाले प्रवासी मजदूर के घर से चोर करीब दो लाख के आभूषण और करीब एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तोशाम ओवरब्रिज के पास मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ वासी विनय का परिवार संतोष नर्सरी चलाता है। विनय की लड़की की शादी अगले महीने है। बेटी की शादी के लिए करीब दो लाख के आभूषण खरीदे थे और एक लाख की नगदी थी। इन्हें गांव में भेजा जाना था। शादी कार्यक्रम गांव में है। विनय ने बताया कि चोर रात को उसके घर से आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। उसने बेटी के लिए कानों की बालियां, गले का हार, सोने की चूड़ी व अन्य आभूषण बनवाए थे। एक लाख की नगदी भी गांव में भेजने के लिए रख रखी थी। चोर सब चोरी कर ले गए। अब उन्हें चिंता सता रही है कि कैसे बेटी की शादी होगी। कोई उधार देने वाला भी नहीं। क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा। मामले में टीआईटी चौकी से जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

10 को चोरी 20 की रात दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी 10 मार्च को हुई। वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे। वहां उन्हें पुलिस कर्मी भेजने का आश्वासन दिया। मगर 10 तक कोई नहीं आया। 20 मार्च की शाम को पुलिस कर्मी आए और सारी जानकारी ली। अब पुलिस ने 20 की रात को चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें