फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो सदस्यों से लाखों के जेवरात बरामद

Mon, 10 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी में सीआईए ने चोर गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर लाखों के चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। चोरों को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि पिछले साल 21 सितंबर को गांव ढ़ाणी फौगाट निवासी देवकीनंदन व उसके भाईयों के मकान में करीब दस लाख रुपये की चोरी हो गई थी। चोरो ने मकान में घुसकर बाहर से कमरे की कुंडी लगा वारदात को अंजाम दिया था। यह  मामला स्रीआईए  को सौंप दिया गया था। सीआईए पुलिस चोरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। दो रोज पहले सीआईए पुलिस ने क्षेत्र से चोर गिरोह के सदस्य राकेश निवासी आलापुर पलवल व अमरजीत निवासी मैना पंजाब को दबोच लिया था। शमशेर सिंह ने बताया कि राकेश के कब्जे से चोरी की सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब व एक तागड़ी गुच्छा और चोर अमरजीत के कब्जे से सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स सोने की झूमकी, सोने का लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी पाजेब बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जाटुसाना में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें