फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदातों का मास्टर माइंड पकड़ा

Sun, 11 Sep 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
भिवानी में चोरी की वारदातों के मास्टर माइंड कर्मबीर बच्ची को पुलिस ने दबोच लिया है। उससे करीब 20 चोरी की वारदातों के सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने एएसआई करतार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर कर्मबीर उर्फ बच्ची नामक चोर को काबू किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 हजार व कुछ गहने बरामद किए। एएसआई करतार सिंह ने बताया कि कर्मबीर करीब 20 चोरी की वारदातों में वांछित था। उसने लक्ष्मीनगर गली नंबर चार में सुरेंद्र सोनी के घर चोरी की। करीब 40 हजार की नगदी, 10 तौले सोने के आभूषण चोरी किए थे। चोरी की वारदात में उसका साथी रामगंज मोहल्ला वासी सोनू भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें