भिवानी के सूई गांव के एक दुकानदार को फोन कर तीन लाख की फिरौती मांगी गई। फोन उत्तर प्रदेश से किया गया। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिरौती सूई गांव के दुकानदार संदीप गिरधर से मांगी गई। संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सांय को उसके पास एक कॉल आई। जिसने उसे धमकी भरे लहजे में तीन लाख रुपये देने की मांग की मांग की। फोन करने वाले ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक तीन लाख रुपये देने की बात की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की बात कही। फोन आने के बाद घर वाले चिंतित है। संदीप ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश या विवाद नहीं है।
थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि सूई निवासी संदीप की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने नंबर की जांच की तो वह उत्तर प्रदेश के युवक का नंबर मिला है। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है और जांच कर रही है।