चरखी दादरी के गांव लोहरवाड़ा में एक छात्र पर कुछ युवकों ने लात-घूंसो से हमला कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन शुभम ने बताया कि वह गांव स्थित राजकीय स्कूल की 10वीं कक्षा का छात्र है। करीब चार रोज पूर्व किसी बात को लेकर उसकी कक्षा में पढ़ने वाले चार छात्रों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मामले में सुलह करवा दी थी, लेकिन शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था तो उक्त छात्रों ने उसका रास्ता रोक लिया। जब शुभम ने उनका विरोध जताया तो उन्होंने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर डाली। ग्रामीण ने बीच-बचाव कर शुभम को छुड़ाया। परिजनों ने छात्र को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।