भिवानी के गांव संडवा से दो ट्रैक्टर चोरी हो गए। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी ने मौके का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम भी मौके पर पहुंची।
गांव संडवा के किसान जगवीर सिंह ने बताया कि घर के बरामदे में ट्रैक्टर खड़ा किया हुआ था। सुबह उठने पर मालूम हुआ कि उनके कमरे को बाहर से बंद किया हुआ था और ट्रैक्टर गायब था। थोड़ी देर बाद मालूम हुआ कि होशियार सिंह का भी ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया है। होशियार सिंह ने बताया कि किसानों ने घटना की पुलिस में शिकायत की। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।