भिवानी में तीन बदमाशों को जीआरपी चौकी पुलिस ने लूट की योजना बनाते काबू किया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम करते है और अब हथियार लेकर आए थे तो योजना बना रहे थे। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।
बुधवार रात जीआरपी चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तोशाम बाइपास ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी कर तीन युवकों को लूट की योजना बनाते काबू किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस, लोहे की रॉड बरामद की। तीनों की पहचान उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद वासी शिव कुमार, मध्य प्रदेश के जिला भिड़ के गांव मथंड वासी सोरण और गुरुग्राम के गांव खंडसा वासी अमित के रूप में हुई। तीनों की उम्र 20 से 24 वर्ष है। मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को पकड़ा गया है। आरोपी शिव कुमार के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस मिले है। सौरण से लोहे की रॉड मिली है।