भिवानी के बौंदकलां में सीआईए टीम के एएसआई कर्मबीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव कासनी के शराब के ठेके के पास कीकर की झाडिय़ों के पास में तीन युवक पैसे लगाकर ताश खेल रहें है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां ताश खेल रहे युवकों की तलाश ली तो सोमबीर गांव बहुझोलरी निवासी से 4200 रुपये, विजय उर्फ कालिया निवासी रावलधी से 11 सौ रुपये और नरेंद्र गांव बहुझोलरी निवासी से 3800 रुपये बरामद किए। पुलिस ने वहां रखे कागज के नीचे भी 1000 रुपये बरामद किए।